फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jewellery worth 1.5 lac stolen

मैजिक वाहन से महिला यात्री के डेढ़ लाख के जेवर गायब

Mon, 31 Jul 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Mon, 31 Jul 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Jewellery worth 1.5 lac stolen
लूट - फोटो : SELF
बंडा से पुवायां आ रहे दंपति के बैग से डेढ़ लाख रुपये के जेवर गायब होने के मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने संदेह के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बंडा के गांव देवकली निवासी मदनलाल अपनी पत्नी रमला देवी के साथ सोमवार को मैजिक वाहन से बंडा से पुवायां आ रहे थे। रास्ते में उनके बैग में रखा सोने का हार, लर, झुमकी, मंगलसूत्र गायब हो गया। दंपति पुवायां आकर मैजिक से उतरे तो बैग में रखे जेवर गायब देख उनके होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मैजिक में सवार बंडा के गांव पसियापुर और बनिगवां के दो युवकों को हिरासत में लिया है। मदनलाल ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। जेवर गायब होने और दो युवकों के पकड़े जाने की जानकारी पाकर बंडा के ही गांव शिवनगरा के सचिन पटेल की पत्नी अंतिमा पटेल भी पुवायां कोतवाली पहुंची। अंतिमा ने पुलिस को बताया कि मार्च में उनके ढाई लाख रुपये के जेवर भी मैजिक से बंडा से पुवायां आते समय गायब हो गए थे। अंतिमा ने पकड़े गए युवकों को देखकर बताया कि उनके जेवर गायब होने के दिन भी यही युवक मैजिक में सवार थे। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed