फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   JCB bike collision Death of young riders

जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 23 Oct 2015 11:54 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 23 Oct 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
JCB bike collision Death of young riders
गुरुवार देर शाम बाइक से घर लौट रहे पूर्व प्रधान के किशोरवय बेटे को सामने से आ रही जेसीबी ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद किशोर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव वालों ने जेसीबी चालक को पकड़ लिया। उधर, शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो घरवालों में हाहाकार मच गया। मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और इंटरमीडिएट का छात्र था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव रौली बौरी के पूर्व प्रधान दिलदार का करीब 18 साल का लड़का उवैश रात करीब आठ बजे बाइक से जलालाबाद आया था। यहां काम निपटाने के बाद वह घर लौट रहा था। गांव जाने वाली मोड़ पर अचानक सामने से आई जेसीबी ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक समेत दूर जाकर गिरा। लहूलुहान हालत में गांव वाले उसे अस्पताल ले गए, परंतु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। उधर, नाराज लोगों ने जेसीबी चालक को पकड़कर मशीन के शीशे आदि तोड़ डाले। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को जैसे-तैसे शान्त कराया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम होने के बाद जब शव घर पहुंचा तो शाक व्यक्त करने वालों की भीड़ प्रधान के घर जा पहुंची। इसके बाद देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed