फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Case registered against others, including two professional bailors.

कार्रवाई : दो पेशेवर जमानतियों सहित अन्य लोगाें पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 18 Sep 2026 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Case registered against others, including two professional bailors.
ललितपुर। अपराधियों को जमानत दिलाने के लिए फर्जी संपत्ति दस्तावेज और कूटरचित जमानत प्रपत्रों का उपयोग करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो पेशेवर नामजद जमानतदारों सहित अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सत्यापन के दौरान पुलिस के समक्ष इस धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। आरोपी फर्जी संपत्ति दस्तावेज, कूटरचित जमानत प्रपत्रों का उपयोग करते थे।
विज्ञापन

कोतवाली सदर अंतर्गत नईबस्ती चौकी प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि आजादपुरा निवासी प्रमोद और नेहरूनगर निवासी देवी प्रसाद कई मामलों में जमानती बने हैं। दोनों आरोपियों ने अभियुक्तों के साथ मिलकर षड्यंत्र के तहत संपत्ति के फर्जी दस्तावेज लगाए और कूटरचित जमानत प्रपत्रों के माध्यम से आरोपियों की जमानत कराई। पुलिस के अनुसार यह काम केवल एक-दो मामलों तक सीमित नहीं था। पुलिस ने सत्यापन किया तो पूरा मामला खुलकर सामने आया और पाया कि दोनों आरोपी प्रमोद व देवीप्रसाद ने अपराधियों को लाभ पहुंचाने के बदले उनसे आर्थिक लाभ हासिल किया। आरोपी प्रमोद ने करीब 18 आरोपियों को और देवी प्रसाद ने करीब 13 आरोपियों की जमानत कराई। पेशेवर जमानतदारों का खुलासा होने के बाद पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन

-------------
जिले से लेकर दूसरे राज्यों तक के आरोपियों की ली जमानत
तहरीर के मुताबिक आरोपियों ने जिले के अतिरिक्त झांसी, सागर, दमोह, राजगढ़, सतना, समस्तीपुर, नागपुर, कानपुर देहात और हरियाणा के मेवात क्षेत्र के रहने वाले आरोपियों की भी जमानत कराई। इसमें चोरी, मारपीट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, पशु क्रूरता अधिनियम, धोखाधड़ी, सड़क दुर्घटना और गुंडा नियंत्रण अधिनियम जैसे मुकदमे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
पुलिस को नेटवर्क का संदेह
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि दोनों आरोपियों ने अकेले इस धोखाधड़ी को अंजाम नहीं दिया है। इस षड्यंत्र में उनके साथ अन्य लोगों के भी शामिल होने की आशंका है। दोनों आरोपी पेशेवर जमानतियों के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए तेजी से जांच की जा रही है।

-------------
आपराधिक केसों में जमानत देने वाले जमानतदारों का जिले की पुलिस द्वारा सत्यापन कराया जा रहा है। इसमें कोतवाली सदर क्षेत्र में दो पेशेवर आरोपी सामने आए। दाेनों आरोपियों ने तीस से अधिक आरोपियों को फर्जी व कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से जमानत दी। इसमें गंभीर अपराध करने वाले आरोपियों की जमानत भी शामिल है। जांच में जो भी आरोपी सामने आएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed