फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Speeding Brezza car falls into distributary; driver injured.

Ghaziabad News: रजवाहे में गिरी तेज रफ्तार ब्रेजा कार, चालक घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Speeding Brezza car falls into distributary; driver injured.

विज्ञापन

मुरादनगर। पाइपलाइन मार्ग पर शहजादपुर के पास बृहस्पतिवार रात एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिर गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया। राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर घायल को कार से बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।


पुलिस के अनुसार बागपत जिले के चमराबल गांव निवासी युवक अपने दो दोस्तों के साथ कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल होने मोदीनगर जा रहा था। जल विभाग के पाइपलाइन कार्य के चलते रावली रोड बंद होने से वाहनों को पाइपलाइन मार्ग से डायवर्ट किया गया है। रात में कार चुंगी नंबर तीन से शहजादपुर मार्ग की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रजवाहे में जा गिरी। हादसा के दौरान मौजूद राहगीराें ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि डायवर्जन वाले मार्ग पर रात में पर्याप्त रोशनी और चेतावनी संकेतक नहीं लगाए गए हैं। इससे वाहन चालकों को रास्ते की स्थिति और दिशा समझने में परेशानी होती है। लोगों ने मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था और पर्याप्त संकेतक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed