फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jacob was the victim of an accidental death Home Guard

होमगार्ड था हादसे में मौत का शिकार हुआ याकूब

Sun, 15 Feb 2015 12:31 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 15 Feb 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Jacob was the victim of an accidental death Home Guard
सड़क हादसे में शुक्रवार की रात मरे थाना निगोही क्षेत्र के मोहल्ला खेड़ा निवासी याकूब खां उर्फ मझले निगोही थाने में होमगार्ड थे। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

याकूब खां होमगार्ड के साथ-साथ टेंपो से वसूली की ठेकेदारी भी करते थे। शुक्रवार को वह ठेका वसूली करने के बाद शाम को अपने दोस्त पप्पू के साथ बाइक से घर के लिए निकले थे। रास्ते में निगोही रोड पर पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। जिससे याकूब की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे भट्ठा मालिक सुभाष ने दोनों को सड़क के किनारे पड़ा देखा तो याकूब के परिवार वालों को सूचना दी। पुलिस ने घायल पप्पू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। याकूब का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को याकूब के छोटे भाई इरफान ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

याकूब के हैं पांच छोटे बच्चे
याकूब की मौत की खबर सुनकर उनके घर में कोहराम मच गया। पत्नी शबाना पांच बच्चों कशिश, समीर, कौशिक, शाहिस्ता और कलुआ को सीने से लगाकर विलाप कर रही है। आठ साल पहले याकूब के बड़े भाई असलम की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed