{"_id":"6af76d9bee9f15a5fe0efb63","slug":"shopkeeper-returning-home-run-over-by-vehicle-dies-hisar-news-c-21-hsr1005-991747-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: घर लौट रहे दुकानदार को वाहन ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: घर लौट रहे दुकानदार को वाहन ने कुचला, मौत
विज्ञापन
हिसार। गांव आर्य नगर में आईटीआई के पास वीरवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से दुकानदार महेंद्र सिंह (60) की मौत हो गई। वह गांव गंगवा के रहने वाले थे और आर्य नगर में परचून की दुकान चलाते थे। हादसे की सूचना परिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से मिली।
शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आजाद नगर निवासी और ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लास फेडरेशन के महासचिव लखीराम ने बताया कि उनके भाई महेंद्र सिंह वीरवार रात करीब 9 बजे दुकान बंद करके घर लौट रहे थे।
आईटीआई के पास वह लघुशंका के लिए रुके थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लखीराम ने बताया कि वे पांच भाई थे। सबसे बड़े भाई मदन सिंह का पहले निधन हो चुका है। कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने मदन को अपना धर्म भाई बना रखा था। जांच अधिकारी मनदीप ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो