{"_id":"360eacfa430c9ec623a27575bcaa42df","slug":"intoxicating-roll-feed-shicshamitr-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला समोसा खिलाकर शिक्षामित्र को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला समोसा खिलाकर शिक्षामित्र को लूटा
शाहजहांपुर
Updated Mon, 20 Apr 2015 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस में यात्रा कर रहे शिक्षा मित्र को जहरखुरानों ने नशीला समोसा खिलाकर लूट लिया। चौकी अशफाक नगर पुलिस ने शिक्षामित्र को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना कलान क्षेत्र के गांव कीलापुर में रहने वाले 30 वर्षीय रामकुमार शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार की सुबह वह शहर आने के लिए रोडवेज बस पर सवार हुए। रास्ते में जहरखुरानों ने रामकुमार को नशीला समोसा खिला दिया। रोडवेज बस अड्डे से नशे की हालत में चले रामकुमार अशफाक नगर चौकी के पास आकर गिर पड़े। पुलिस ने रामकुमार की जेब में मिले मोबाइल फोन से परिवार वालों को सूचना दी। जिला अस्पताल में भर्ती रामकुमार को काफी देर तक होश नहीं आया था।