{"_id":"102805cf244494cce865359293132194","slug":"instead-of-visiting-the-rest-of-the-station-so-get-frmate-khutar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रमण के बजाय थाने में आराम फरमाते मिले एसओ खुटार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भ्रमण के बजाय थाने में आराम फरमाते मिले एसओ खुटार
खुटार, शाहजहांपुर
Updated Sun, 22 Mar 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
एसपी आरपीएस यादव ने शनिवार को खुटार थाना क्षेत्र का चप्पा-चप्पा छान मारा। इस दौरान उन्होंने हलके में तैनाता दरोगा और सिपाहियों की लोकेशन ली। शाम को थाने पहुंचकर एसओ सहित दो एसआई को क्षेत्र में नहीं पाए जाने पर कड़ी फटकार लगाई।
एसपी शनिवार 11 बजे खुटार थाना क्षेत्र में पहुंचे और सीधे पूरनपुर मार्ग पर निकल गए। पुलिस ने उनके पीलीभीत की ओर निकल जाने पर चैन की सांस ली, लेकिन कुछ ही देर में एसपी खुटार थाने के लिका नंबर दो में जा पहुंचे और हलका दरोगा वीरेंद्र बहादुर सिंह की लोकेशन पता कराई। दरोगा ने खुद को क्षेत्र में होना बताया, जिस पर उन्हें एसपी के पास पहुंचने को कहा गया, लेकिन बाहर होने के कारण बीबी सिंह मौके पर नहीं पहुंच सके। इसके बाद कप्तान ने पीलीभीत और खीरी जनपद की सीमाओं पर जाकर सीमा क्षेत्र का मुआयना किया। एसपी के सीमा क्षेत्र में होने की पुलिस को भनक तक न लग सकी।
देर शाम एसपी अचानक खुटार थाने पहुंच गए। थाने में एसओ राजेश सिंह, दरोगा बीबी सिंह, आरबी रस्तोगी मिल गए। एसपी ने पहले दरोगा बीबी सिंह को हलके में होने की सूचना पर कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद एसओ से कहा कि शाम को तीन घंटे तक हर दरोगा के अपने क्षेत्र में घूमने के निर्देश होने के बाद भी एसओ और दो दरोगा थाने में क्यों मौजूद हैं। एसपी की कड़ी फटकार से पुलिसकर्मियों के चेहरे लटक गए। अभिलेखों के मुआयने में तमाम विवेचनाओं को लंबित देख एसपी का मूड ऑफ हो गया और एसओ समेत दीवान मिथुन कुमार को भी कड़ी फटकार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते हुए एसपी ने कहा कि हलके में मौजूद नहीं रहने और हलके में होने की गलत सूचना देने पर दरोगा बीबी सिंह, शाम को क्षेत्र में घूमने के आदेश के बाद भी थाने में मिले एसओ और अन्य पुलिसकर्मियों से जवाब तलब किया जाएगा। लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।