फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Incense burned in a fire caused by sari center

धूपबत्ती से लगी आग में जल गया साड़ी सेंटर

Tue, 16 Aug 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 16 Aug 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
नगर के बालाजी साड़ी सेंटर में पूजा के लिए सुलगाई गई धूप बत्ती से सोमवार रात आग लग गई। जिसमें तीन लाख की साड़ियां जलकर खाक हो गई। लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला पश्चिमी गढ़ी निवासी कंचन सिंह की मेन रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के पास बालाजी साड़ी सेंटर के नाम से दुकान है। कंचन सिंह ने सोमवार शाम दुकान में धूप बत्ती लगा दी और दुकान बंद कर घर चले गए। धूप बत्ती से दुकान में बने लकड़ी के मंदिर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग दुकान में रखी साड़ियों तक जा पहुंची। धुआं निकलने पर आसपास के लोगों ने दुकान स्वामी को सूचना दी तो कंचन सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से दुकान में लगी आग पर काबू पाया। कंचन सिंह के अनुसार आग से दुकान में रखी लगभग तीन लाख रुपये की साड़िया जल गई हैं। पुलिस ने बताया कि उन्हें दुकान में आग लगने के मामले की जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed