{"_id":"56f1a51b4f1c1b8c04f14d30","slug":"in-the-raid-seized-more-than-three-dozen-full-and-empty-gas-cylinders","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापे में तीन दर्जन से ज्यादा भरे व खाली गैस सिलेंडर बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापे में तीन दर्जन से ज्यादा भरे व खाली गैस सिलेंडर बरामद
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Wed, 23 Mar 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर घरेलू गैसकी कालाबाजारी होने की सूचना पर एसडीएम वंदना त्रिवेदी व सीओ आदेश कुमार त्यागी ने भारी पुलिस फोर्स के साथ खंडहर रोड तथा बाजारगंज में छापामार कर करीब तीन दर्जन से ज्यादा भरे व खाली गैस सिलेंडर पकड़ लिए। मौके पर बड़ी संख्या में उपभोक्ता बुक बरामद की गईं। छापे में करीब डेढ़ दर्जन छोटे सिलेंडर भी मिले। बरामद सिलेंडरों समेत दो लोगों को कोतवाली लाया गया। एसडीएम के अनुसार इन लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।खंडहर रोड पर बने गोदाम से ईंडेन तथा भारत गैस के 22 बड़े गैस सिलेंडर तथा करीब एक दर्जन छोटे सिलेंडर बरामद किए गए। साथ ही यहां से बड़ी तादाद में विभिन्न लोगों के नाम से उपभोक्ता बुक भी मिलीं। पुलिस ने गोदाम संचालक को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद बाजारगंज स्थित दुकानों पर छापामारी की गई। जहां एक दुकान पर कामर्शियल सिलेंडर से रिफलिंग की जा रही थी। वहीं पास के एक अन्य गोदाम से भी आधा दर्जन गैस सिलेंडर बरामद किए गए। इस कार्रवाई से बाजार में काफी देर तक हड़कंप मचा रहा। इसके बाद एसडीएम के निर्देश पर कोतवाली पहुंचे पूर्ति निरीक्षक रामप्रताप की ओर से इन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई।
विज्ञापन