फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In the case of gang rape three Life imprisonment...

योजना बनाकर दिया गया लूट की घटना को अंजाम

Tue, 10 Nov 2015 12:14 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Tue, 10 Nov 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
In the case of gang rape three Life imprisonment...
बंडा के राइस मिल स्वामी पवन कुमार को गोली मारकर घायल करने और दस लाख रुपये लूट की घटना को पूरी योजना बनाकर अंजाम दिया गया है। समझा जाता है कि बदमाश कई दिन से राइस मिल स्वामी की रेकी कर रहे थे और उसकी गतिविधियों पर पूरी निगाह रख रहे थे।
विज्ञापन

इस समय धान खरीद का सीजन चल रहा है। तमाम राइस मिलर और आढ़ती धान की खरीद कर रहे हैं। इस कारण मिल और आढ़तों पर घर, बैंक आदि से रुपये ले जाने का कार्य जारी रहता है। बदमाश इस बात को ध्यान में रखकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। शाहजहांपुर में राइस मिल स्वामी से हुई लूट में भी यह बात सामने आई थी और अब बंडा में हुई लूट के मामले में गौर करें तो यह पता लगता है कि लूट की घटना को पूरी तरह से योजना बनाकर अंजाम दिया गया है। साथ ही बदमाशों के नकाब पहने होने के कारण यह भी समझा जा रहा है कि बदमाश स्थानीय हो सकते हैं।
विज्ञापन

बदमाशों ने बंडा पुवायां मार्ग पर लूट की घटना को जिस स्थान भैंसी नदी के पुल के पास अंजाम दिया है वहां अंधा मोड़ है। साथ ही झाड़ी आदि के कारण इलाका सुनसान जैसा रहता है। इस स्थान से पीलीभीत के बिलसंडा, खुटार और पुवायां थाना क्षेत्र में आसानी से गांवों के रास्ते फरार हुआ जा सकता है। मतलब साफ है कि बदमाशों ने जान बूझकर भैंसी नदी के पास को एरिया लूट के लिए चुना। बदमाशों ने जिस तरह आनन फानन ने राइस मिलर को गोली मारकर रुपयों भरा थैला लूटा है उससे साफ है कि बदमाश पूरी तरह से पेशेवर हैं। यदि जल्द ही बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े तो पुलिस की सिरदर्दी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी हलचल छुपाए है शांत
नजर दिखने वाला बंडा
पुवायां। ऊपर से शांत नजर आने वाला बंडा कस्बा अंदर बड़ी हलचल छुपाए है। इस कस्बे में शायद ही कोई ऐसा क्राइम हो जो न किया जाता हो। महिलाओं की खरीद फरोख्त की बड़ी मंडी बन चुका बंडा नशीले पदार्थों की बिक्री का गढ़ भी है। यहां स्मैक से लेकर चरस, भांग आदि की बिक्री धड़ल्ले से होती है। इसके अलावा कच्ची शराब की भट्ठियां तो दो दर्जन से अधिक गांवों में दहक रही हैं। कस्बे में एक दर्जन से अधिक देह व्यापार के अड्डे भी चल रहे हैं, जहां असामाजिक तत्वों का आना जाना लगा रहता है।

मिल में तीन वर्ष पूर्व हुई थी 11 लाख की लूट
बंडा। परमहंस राइस इंडस्ट्रीज राइस मिल में तीन वर्ष पूर्व दर्जन भर बदमाशों ने धावा बोलकर गनमैन की लाइसेंसी बंदूक समेत 11 लाख रुपये लूट लिए थे। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी, लेकिन घटना का आज तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने लूट के इस मामले में एफआर लगा दी थी।

जल्द होगा खुलासा
राइस मिल स्वामी से 10 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस पूरी तरह खुलासे में जुटी हुई है। कई टीमों का गठन कर घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र ही लुटेरे पुलिस गिरफ्त में होंगे।
- बबलू कुमार, एसपी शाहजहांपुर


व्यापारियों में रोष
शहर के राइस मिलर हरिराम अग्रवाल से रविवार को सुबह गर्रा पुल जैसे व्यस्ततम क्षेत्र में सात लाख रुपये लूटने वाले बदमाशों का सुराग भी नहीं लग पाया था कि सोमवार को फिर उसी तरह की वारदात इलाके में दहशत है। घटना की सूचना कस्बे में फैलते ही नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार मित्तल, विनय जायसवाल सहित तमाम व्यापारी और राइस मिलर थाने जा पहुंचे। व्यापारियों ने घटना के प्रति रोष जताते हुए लूट के जल्द खुलासे की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। मामले में छह अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


चोरी की योजना बनाते पांच बदमाश पकड़े
बंडा। पुलिस ने रविवार रात पूरनपुर मार्ग पर ईदगाह के समीप छिपकर चोरी की योजना बना रहे पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसओ राजीव मिश्राज ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में शाहजहांपुर के मोहल्ला अजीजगंज निवासी अंकुर शर्मा, पियुष सक्सेना, केरूगंज निवासी गगनदीप सिंह और मौजमपुर निवासी अमित कुमार, थाना तिलहर के गांव दोदपुर के नईम शामिल है। बदमाशों के पास से तमंचा और चाकू आदि बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed