फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In the absence of treatment, the death of farmer

इलाज के अभाव में किसान की मौत

Mon, 20 Apr 2015 12:01 AM IST
खुटार।
खुटार। Updated Mon, 20 Apr 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
In the absence of treatment, the death of farmer
गांव नवाजपुर के किसान कालीचरन की दिमागी बुखार का इलाज नहीं हो पाने के चलते रविवार को मौत हो गई। वह तीन माह से बीमार चल रहे थे। इस दौरान इलाज में ढाई बीघा जमीन भी बिक गई।
विज्ञापन

कालीचरन की पत्नी रामदेवी ने बताया कि पति के पास मात्र तीन बीघा जमीन थी। पति की मेहनत मजदूरी से परिवार की गुजर होती थी। तीन माह पूर्व पति को दिमागी बुखार हो गया। बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के भारी खर्च के चलते ढाई बीघा जमीन बेच देनी पड़ी। कुछ दिन पूर्व डॉक्टरों दो लाख रुपये और जमा करने को कहा। रुपये नहीं होने पर पति को घर ले जाने को कह दिया गया। परिवार के लोग कालीचरन को शाहजहांपुर ले आए और एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। रविवार को उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे आठ वर्षीय पुत्री नीत कुमार, पांच वर्ष की पुत्री धनदेवी और तीन वर्षीय पुत्र छोटू को छोड़ गया है। बच्चों को पालने की जिम्मेदारी रामदेवी पर आ पड़ी है। पति की मौत से उसका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed