फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In-laws out of the house so some people hostage

ससुराल वालों ने घर से निकाला तो कुछ लोगों ने बंधक बनाया

Fri, 13 Jan 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Fri, 13 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
थाना कलान क्षेत्र के गांव रूकनपुर में ब्याही महिला ने ससुराल वालों पर मारपीट कर घर से भगा देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि इस दौरान उसे तीन लोग एक अज्ञात स्थान पर एक महीना तक बंधक बनाए रहे। जैसे-तैसे छूटकर वह मायके मैनपुरी पहुंची और घरवालों को आपबीती सुनाई। बृहस्पतिवार को उसने घरवालों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी सिटी और एसपी ग्रामीण को पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। जिला मैनपुरी के थाना भोगांव के अलीपुर खेड़ा निवासी रजनी ने बताया कि उसकी शादी 14 मई, 2011 को थाना कलान के गांव रूकनपुर निवासी विमल के साथ हुई थी। शादी के पांच साल बाद भी उसके कोई बच्चा नहीं हुआ, तो ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। आरोप लगाया कि नौ नवंबर को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। जब वह बस से फर्रुखाबाद पहुंची तो वहां एक युवक ने पानी में नशे की कोई चीज मिलाकर दे दी। इससे वह बेहोश हो गई। जब होश आया तो खुद को एक कमरे में बंद पाया। वहां तीन लोग थे। बंधक बनाने का विरोध करने पर उन लोगों ने मारपीट की। नौ जनवरी की शाम वह मकान में मौजूद एक शख्स की आंख में मिर्च झोंक कर भाग निकली। पीड़िता ने बताया कि रात के अंधेरे में वह रेलवे स्टेशन पर पहुंची और लखनऊ जाने वाली ट्रेन में सवार हो गई। लखनऊ से वह अपने मायकेे पहुंची। अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

महिला घर से फर्रुखाबाद दवा लेने गई थी। वहां से वह कन्नौज के एक आदमी के साथ चली गई और फिर वहीं रहने लगी। इस बीच उसके मायके मायके वालों ने ससुराल वालों पर महिला की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाते हुए महिला आयोग से शिकायत की। इस पर सीओ जलालाबाद ने जांच की तो पता चला कि महिला कन्नौज मेें किसी व्यक्ति के साथ रह रही है। अब उसने ससुराल वालों पर आरोप लगाए हैं। - धर्मेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष कलान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed