{"_id":"588614004f1c1b051fcf3eb9","slug":"in-case-of-retarded-teenager-pregnant-rape-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदबुद्धि किशोरी के गर्भवती होने के मामले में गैंगरेप की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदबुद्धि किशोरी के गर्भवती होने के मामले में गैंगरेप की रिपोर्ट
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Mon, 23 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित किशोरी के सात माह की गर्भवती होने के मामले में पिता ने गांव के ही तीन युवकों पर गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री कम दिमाग की है। पुत्री को कुछ दिन पूर्व पेट दर्द की शिकायत हुई तो वह पुवायां के एक अस्पताल ले गए। जांच के बाद डॉक्टर ने लड़की को सात माह की गर्भवती बताया तो उसके होश उड़ गए। पूछताछ करने पर लड़की ने गांव के तीन युवकों के नाम बताते हुए कहा कि उक्त ने उसके साथ कई बार गलत काम किया है। दुराचार को लड़की के घर के अलावा खेत में भी अंजाम दिया गया। लड़की के पिता का आरोप है कि जब वह आरोपी युवकों के घर शिकायत करने गया तो उससे गाली गलौज करते हुए मामले की कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। विरोध करने पर मारपीट भी की गई। इसके बाद उसने रविवार को पुवायां पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने धारा 376 डी, 323, 504, 506, एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन