{"_id":"52261e3269f5e5c7e0204c3f159401bf","slug":"hrewa-of-the-victims-of-scandal-demand-for-five-lakh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरेवा कांड की पीड़िताओं के लिए पांच-पांच लाख मांगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरेवा कांड की पीड़िताओं के लिए पांच-पांच लाख मांगे
पुवायां (शाहजहांपुर)
Updated Tue, 19 May 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
विधायक शकुंतला देवी सोमवार को मैनपुरी के किशनी क्षेत्र से विधायक ब्रजेशचंद्र कठेरिया के साथ मुख्यमंत्री से मिलीं। उन्होंने मुख्यमंत्री को जलालाबाद के गांव बड़े हरेवा में दलित महिलाओं को निर्लज्जतापूर्व निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना की जानकारी दी। मुख्यमंत्री से दोषी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पीड़ित महिलाओं को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता देने की मांग की है।
विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके संज्ञान में आया है कि हरेवा की घटना के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ही जिम्मेदार हैं। यदि अधिकारी समय से घटना का संज्ञान लेकर कार्रवाई करते तो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना रोकी जा सकती थी। घटना के लिए बड़े अधिकारी भी पूरी तरह जिम्मेदार हैं। इस लापरवाही के लिए अधिकारियों को निलंबित किया जाना चाहिए। पीड़ित परिवार की सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए। विधायक ने पीड़ित महिलाओं को पांच-पांच लाख रुपये की मदद देने की भी मांग की है। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई और पीड़ितों की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।