फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Homgardo bitten by two drunken rampage

शराब पीकर दो होमगार्डो ने काटा हंगामा

Fri, 17 Feb 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Fri, 17 Feb 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
शराब पीकर नशे में टल्ली हुए दो होमगार्डो ने बृहस्पतिवार रात खिरनी बाग चौराहे पर जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने एक होमगार्ड को हिरासत में ले लिया। जबकि दूसरा होमगार्ड मौके से भाग गया। होमगार्ड जिला कमांडेंट ने दो होमगार्ड के खिलाफ सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हिरासत में लिए गए होमगार्ड का मेडिकल कराने के बाद उसे थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया। थाना सदर बाजार क्षेत्र के खिरनी बाग चौराहा स्थित जीआईसी ग्राउंड पर बृहस्पतिवार देर शाम जिले के 13 सौ होमगार्ड तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव की ड्यूटी के लिए जिला उन्नाव जाने के लिए अलग-अलग बस में सवार हो रहे थे। वहीं पर होमगार्ड शर्मा सिंह व करनैल सिंह शराब के नशे में टल्ली होकर आ गए। उन दोनों को भी चुनाव ड्यूटी में जाना था। नशे में झूम रहे होमगार्डो को साथियों ने बस में बैठाने की कोशिश की तो दोनों होमगार्ड गाली-गलौज करने लगे। जिस बस में उन्हे बैठना था, उस बस के बजाय दूसरे बस में चढ़ने की जिद पर अड़े थे। जिला कमांडेंट शैलेंद्र प्रताप ने दोनों को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह दोनों फिर भी गाली-गलौज करते रहे। जिला कमांडेंट के साथ भी अभद्रता की। इस पर उन्होंने सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव को सूचना दे दी। सीओ की सूचना पर सदर पुलिस पहुंच गई और होमगार्ड शर्मा सिंह को हिरासत में ले लिया, जबकि करनैल सिंह भाग गया। जिला कमांडेंट की ओर से पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सदर इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों होमगार्ड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक होमगार्ड हिरासत में लिया गया था, उसका मेडिकल कराया गया। फिर उसे थाने से ही जमानत दे दी गई। दूसरा होमगार्ड मौके से भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed