{"_id":"59286fac4f1c1b952b535a49","slug":"home-attachment-of-two-accused-of-gangrape","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के दो आरोपियों के घर की कुर्की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप के दो आरोपियों के घर की कुर्की
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां।
Updated Fri, 26 May 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो वर्ष हुए थे नामजद, अभी तक नहीं चढ़े पुलिस के हत्थे
एक आरोपी की खुटार में संपत्ति नहीं
खुटार में दो वर्ष पूर्व नाबालिग लड़की का अपहरण कर गैंगरेप किए जाने के मामले में नामजद दो आरोपियों के घर शुक्रवार को कुर्की कर सामान सुपुर्दगी में दे दिया गया।
घटना 14 मई 2015 की है। नगर के एक मोहल्ले से एक नाबालिग किशोरी गायब हो गई। पिता ने शक के आधार पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कई दिन बाद लड़की मिली, तो उसने बताया कि तड़के घर के बाहर सफाई करते समय पांच लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था। बाद में उसे एक वाहन में डालकर खीरी के नीमगांव ले गए और पाचों ने उससे दुराचार किया। पुलिस ने दो लोगों को जेल भेजा था, लेकिन पुलिस के लापरवाही बरतते रहने के कारण तीन लोग अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं।
इस मामले में आरोपियों के नहीं मिलने पर शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी हरिओम और ऊधमसिंह के घर कुर्की कर ली और सामान पड़ोस के लोगों को सौंप दिया। एक आरोपी अजय सिंह के परिवार वालों ने बताया कि वह खुटार में नहीं रहता है और उसका कोई घरेलू सामान भी यहां नहीं है।