फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Her husband had accused doctors of negligence

पति ने लगाया डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

Thu, 27 Aug 2015 11:58 PM IST
पुवायां/शाहजहांपुर।
पुवायां/शाहजहांपुर। Updated Thu, 27 Aug 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Her husband had accused doctors of negligence
बसंती के पति ने पुवायां अस्पताल में तैनात डॉ. रेणू मीणा और स्टाफ पर लापरवाही बरतने और इस कारण पत्नी की मौत होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि डॉक्टर, पत्नी में खून की कमी होने की बात कह रहे थे, लेकिन यदि ऐसी स्थिति थी तो रात में ही पत्नी को जिला अस्पताल रेफर किया जाना चाहिए था, जिससे ब्लड की व्यवस्था कर पत्नी की जान बचाई जा सकती थी, लेकिन डॉक्टरों ने ऐसा नहीं किया। इसके साथ ही डॉक्टर ने ब्लीडिंग शुरू होने के बाद करीब आधा घंटा तक उसकी पत्नी को रोके रखा, जिससे उसकी हालत अधिक बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल के मेमो के आधार पर पुलिस ने बसंती देवी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। रामरतन ने बताया कि उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग तो पुलिस ने पुवायां कोतवाली में तहरीर देने को कहा है। मृतका के बच्चे की हालत ठीक है।
विज्ञापन


प्रसूता की मौत से महिला अस्पताल में मचा हड़कंप
बसंती की मौत से महिला अस्पताल में तैनात स्टाफ के हाथपैर फूल गए हैं। आनन-फानन में सीएमएस डॉ. केशव स्वामी मृतका के परिवार वालों को समझाने पहुंच गए। उन्होंने रामरतन को हरसंभव मदद कराने का आश्वासन दिया। रामरतन पहले शव को डिलीवरी रूम से उठाने को तैयार नहीं था। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने रामरतन को समझा-बुझाकर शव को मॉर्च्यूरी में रखवाया। देर शाम तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। रामरतन डीएम की परमीशन लेकर पोस्टमार्टम कराने के प्रयास में लगा हुआ है।
विज्ञापन


लापरवाही का आरोप निराधार
बसंती देवी बुधवार रात को अस्पताल लाई गई थीं। उनके शरीर में खून की कमी थी। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे नार्मल डिलीवरी हुई। इसके बाद ब्लीडिंग होने लगी तो प्रसूता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लापरवाही का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रेणू मीणा सीएचसी पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed