फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Her death case Dowry deaths reported

युवती की मौत के मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट

Wed, 21 Oct 2015 12:03 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 21 Oct 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Her death case Dowry deaths reported
नगर के मोहल्ला कसभरा निवासी जितेंद्र कुमार सक्सेना की शादी तीन वर्ष पूर्व पीलीभीत जनपद के कस्बा पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा निवासी अजीत कुमार की पुत्री 23 वर्षीय अंजली से हुई थी। अंजली रविवार रात संदिग्ध हालात में जल गई थी। पति जितेंद्र ने अंजली को 95 प्रतिशत जली हुई हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जितेंद्र के अनुसार खाना बनाते समय अंजली के कपड़ों में आग लग जाने से वह गंभीर रूप से जल गई थी। डॉक्टरों ने अंजली को बरेली के लिए रेफर कर दिया था।
विज्ञापन

सूचना पाकर अंजली का भाई अमित कुमार जिला अस्पताल पहुंचा। अमित का आरोप है कि बहन की ससुराल के लोग इलाज के दौरान ही अस्पताल से भाग निकले। वह बहन को लेकर बरेली जा रहा था कि रास्ते में अंजली ने दम तोड़ दिया। अमित का आरोप है कि बहनोई जितेंद्र आदि दहेज में कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर बहन को प्रताड़ित किया जाता था। 15 दिन पूर्व ही बहनोई अंजली को विदा कराकर लाया था। रविवार को बहन को जलाकर मार दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद अमित अपनी बहन का शव पूरनपुर ले गया। पुलिस ने अमित की तहरीर पर मृतका के पति जितेंद्र सक्सेना, चचिया ससुर मनोज सक्सेना, चचिया सास कामिनी सक्सेना, चचेरी ननद रिया, चचेरे देवर सूरज, कौशल, सोनू, राहुल के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed