फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Helper driver sustained serious injuries from an acid-filled tanker overturns

तेजाब भरा टैंकर पलटने से चालक-हेल्पर गंभीर घायल

Wed, 21 Sep 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Wed, 21 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Helper driver sustained serious injuries from an acid-filled tanker overturns
तेजाब भरा टैंकर पलटने से चालक-हेल्पर गंभीर घायल - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
मंगलवार सुबह करीब नौ बजे कटरा -फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर अतिवरा गांव को जाने वाली मोड़ के समीप तेजाब भरा टैंकर बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गया और कुछ ही देर में उसमें आग लग गई। हादसे को देख हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतारे लग गईं। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अग्निशमन को सूचना देने के साथ ही हादसे में झुलसे तथा घायल हुए लोगों को अस्पताल भिजवाया। इसके बाद पहुंचे अग्निशमन दल ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बताते हैं कि यह टैंकर फर्रूखाबाद की ओर से बरेली की ओर जा रहा था उक्त स्थान पर सामने से आई बाइक को बचाने के प्रयास में वह पलट गया। हादसे में ट्रक चालक बिहार प्रांत के  गांव खाद सैदपुर निवासी अनिल तथा ट्रक का हेल्पर बुरी तरह झुलस गये। इसके अलावा बाइक से उधर से गुजर रहा खुदागंज निवासी रंजीत सिंह भी हादसे के बाद हड़बड़ाकर गिर गया। रंजीत सिंह के चोट लगने के साथ तेजाब के छींटे गिर जाने से वह गंभीर रूप से झुलस गये। साथ ही उनकी बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा गांव अतिवरा गांव का निवासी 18 साल का मुनीश चोट लगने के साथ झुलस गया। मुनीश साइकिल से जलालाबाद आ रहा था। पुलिस ने मुनीश तथा हरप्रीत को जिला अस्पताल भिजवा दिया जबकि ट्रक चालक व हेल्पर को गंभीर हालत के चलते बरेली अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस तथा अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने काफी देर की मशक्कत के बाद आवागमन सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed