{"_id":"3e8161241681797f920ec13ed6e14dd7","slug":"headmaster-without-recognition-release-of-bogus-tc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापक ने बिना मान्यता के जारी की फर्जी टीसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानाध्यापक ने बिना मान्यता के जारी की फर्जी टीसी
शाहजहांपुर
Updated Fri, 17 Apr 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यालय की मान्यता न होने के बावजूद एक छात्रा को विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने टीसी जारी कर दी। टीसी फर्जी होने का खुलासा टीसी काउंटर साइन कराने के दौरान हो गया। इस पर छात्रा के पिता ने संबंधित विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई करने की शिकायत नगर शिक्षा अधिकारी से की। इस पर नगर शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय प्रबंधक को इस संबंधित में एक पत्र भी भेजा है।
ख्वाजा फिरोज के रामनरेश सिंह ने नगर शिक्षा अधिकारी से कहा कि दलेलगंज के शिवशंकर प्राइमरी स्कूल के प्रधानाचार्य ने विद्यालय की मान्यता होने की बात कहते हुए उनकी बेटी का एडमिशन कराने के लिए कहा था। इस पर वर्ष 2012 में सिंह ने अपनी बेटी स्नेहा का एडमिशन करा दिया था। कहा कि बेटी को अन्यत्र पढ़ाने के लिए टीसी मांगी तो उन्होंने सादा टीसी दे दी। प्रधानाध्यापक से काउंटर साइन कराकर टीसी देने के लिए कहा तो वह टाल-मटोल करने लगे। इस पर जानकारी की तो पता चला कि विद्यालय की मान्यता ही नहीं है।
रामनरेश ने इसकी शिकायत नगर शिक्षा अधिकारी से की। कहा कि विद्यालय प्रबंधन बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। इसलिए विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाध्यापक पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। नगर शिक्षा अधिकारी मुन्नालाल त्रिवेदी ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन को मान्यता न होने के बावजूद टीसी जारी करने के मामले में स्पष्टीकरण देने की कोशिश की।