{"_id":"45c46e59f33d7ef85c6014d0ff112a6c","slug":"head-young-man-was-attacked-and-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर पर हमला करके युवक को किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिर पर हमला करके युवक को किया घायल
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 07 Aug 2015 08:38 PM IST
विज्ञापन
कलान थाना क्षेत्र के गांव पिलुआ के रहने वाले नरेश पुत्र मंगली को बृहस्पतिवार की रात नौ बजे करीब गांव के दबंगों ने घर में घुसकर पीटा। साथ ही धारदार हथियार से घायल कर दिया। दबंग अवैध असलहों से लैस होकर आए थे। नरेश ने मामले की रिपोर्ट कलान थाना में दी, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। नरेश ने शुक्रवार को एसपी से मिलकर शिकायत की। एसपी ने मेडिकल जांच कराकर कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन दिया।
नरेश ने एसपी को बताया कि बृहस्पतिवार की रात नौ बजे वह घर में था। तभी गांव के एक दबंग परिवार के चार लोग आए और धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसकी पत्नी के शोर मचाने पर एकत्रित हुए मोहल्ले वालों ने किसी तरह से उसे बचाया। आरोपी बंदूक लिए हुए था। पीड़ित ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार की सुबह कलान थाना गया तो दरोगा ने वहां से भगा दिया। एसपी ने कोतवाली इंस्पेक्टर को उसका मेडिकल कराने के निर्देश दिए। इसके बाद नरेश का जिला अस्पताल में पहुंचकर मेडिकल कराया गया।