फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   HDFC Insurance Company Will act against

एचडीएफसी बीमा कंपनी के खिलाफ होगी कार्रवाई

Wed, 27 May 2015 11:35 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 27 May 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
HDFC Insurance Company Will act against
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से सताए किसानों को फसली बीमा का भुगतान न करने पर एचडीएफसी बीमा कंपनी के खिलाफ कार्रवाई तय हो गई है। बुधवार को फसल बीमा योजना अनुश्रवण समिति की बैठक में समीक्षा करने पर डीएम शुभ्रा सक्सेना को पता चला कि अभी तक कंपनी ने बीमा भुगतान रोक रखा है। उन्होंने इस पर सख्त नाराजगी जताई है। बीमा कंपनी के खिलाफ शासन को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

बता दें कि फसल बीमा करने वाली कंपनी ने 30 अप्रैल तक फसलों को बीमा सुरक्षा दी थी। यही वजह रही कि मौसम की मार से फसली नुकसान सहने वाले किसानों की अप्रैल में मौतें होने पर भी कंपनी ने बीमा कराने वाले किसानों को भुगतान नहीं किया। यही नहीं, मई के तीन सप्ताह बीतने पर भी कंपनी लापरवाह बनी रही। खुलासा तब हुआ जब समीक्षा में डीएम ने पाया कि बीमा कराने वाले 17789 किसानों का भुगतान अटका है।
विज्ञापन

इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने बीमा कंपनी के जिला समन्वयक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए संस्तुति कर दी। पता चला कि कंपनी को किसानों समेत राज्य और केंद्र सरकार ने 2.56 करोड़ रुपये प्रीमियम का भुगतान किया है और इसमें 1.53 करोड़ रुपये किसानों से लिए गए, लेकिन केवल 2.12 करोड़ की क्षतिपूर्ति अदा करने का ही कंपनी का इरादा है। डीएम ने बैंक अधिकारियों को गन्ना और धान की फसल का प्रीमियम काटकर बीमा कंपनी को भिजवाने के निर्देश दिए। साथ ही बीमा कंपनी को जिला मुख्यालय पर कार्यालय जल्द खोलने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी सीडीओ पीपी त्रिपाठी, उप निदेशक कृषि प्रसार आरके यादव, जिला कृषि अधिकारी अखिलानंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed