{"_id":"d0d171c1bfee45a5ad1a26dbc07591ae","slug":"haryana-punjab-and-sold-into-child-apht-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा से अपह्त बच्ची पंजाब में बेची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा से अपह्त बच्ची पंजाब में बेची
मिर्जापुर।
Updated Sat, 20 Jun 2015 09:36 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा प्रांत के भिवानी जिले मेें मजदूरी करने गए क्षेत्र के गांव माधौपुर के युवक ने वहीं मजदूरी कर रहे सीतापुर जिले के एक परिवार की तीन वर्षीय मासूम बच्ची को उठाकर पंजाब में एक मुस्लिम के हाथों बेच दिया। शनिवार को यहां आए बच्ची के बाबा की सूचना पर पुलिस ने गांव माधौपुर से युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि हरियाणा पुलिस को सूचना दे दी गई है। हरियाणा पुलिस के आने पर युवक को हवाले कर दिया जाएगा। जहां मासूम के अपहरण का मुकदमा दर्ज है।
सीतापुर जिले के थाना पिसावां अंर्तगत गांव बिचपुरिया निवासी राकेश ने बताया कि उसका परिवार हरियाणा प्रांत के भिवानी जिले के गांव धिराना में रोड बनाने वाले हाटमिक्स प्लांट पर मजदूरी कर रहा था। अब से करीब दो माह पहले मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव माधौपुर निवासी राघवेन्द्र पुत्र हरिकिशोर भी प्लांट पर नौकरी करने गया था। राघवेंद्र उसकी तीन वर्षीय पौत्री मुस्कान पुत्री रामलखन को बहलाकर अपने साथ ले गया। जिसका कई दिनों तक कोई पता नहीं चला।
परेशान होकर उसने मुस्कान के अपहरण की रिपोर्ट भिवानी थाने मे दर्ज करवाई और राघवेन्द्र का पता लगाते हुए यहां आया। यहां पुलिस को पूरी बात बताने पर पुलिस ने राघवेंद्र को उसके घर गांव माधौपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। मिर्जापुर पुलिस ने हरियाणा प्रांत के भिवानी थाने को राघवेन्द्र के पुलिस हिरासत में होने की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत मे राघवेन्द्र पुत्र हरिकिशोर निवासी गांव माधौपुर ने बताया कि वह शराब के नशे में बच्ची को चीज खिलाने के बहाने ले गया था। नशा उतरने पर उसे अपनी गलती का अहसास हुआ। तभी वह बच्ची को पंजाब प्रांत के सुनाम शहर ले गया और बच्ची को मियां लस्सी वाले के पास छोड़कर भाग आया है। आरोप है कि राघवेन्द्र ने बच्ची को बेच दिया है। बच्ची मुस्कान के बाबा राकेश इस उम्मीद मे है कि हरियाणा पुलिस के आ जानेे पर राघवेन्द्र पंजाब से उसकी पौत्री को बरामद करवा देगा। मिर्जापुर पुलिस का कहना है कि बच्ची का अपहरण हरियाणा प्रांत के भिवानी थाने से हुआ है, वहीं मुकदमा दर्ज है। इसलिए आरोपी को भिवानी पुलिस के हवाले कर दिया जायेगा।