{"_id":"590898cd4f1c1b3651442f56","slug":"harassed-first-then-husband-to-leave-maternal-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले सताया, फिर विवाहिता को मायके छोड़ पति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले सताया, फिर विवाहिता को मायके छोड़ पति
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां।
Updated Tue, 02 May 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़िता के पिता ने दामाद के खिलाफ दी पुलिस को तहरीर
एक व्यक्ति ने पुत्री के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की फरियाद की है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को बुलाकर समस्या के समाधान की कोशिश की जाएगी।
बिहार के जिला बेगूसराय के थाना शाहपुर के गांव परौरा निवासी मनोहर दास ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि एक वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी पुत्री संगीता की शादी पुवायां थाना क्षेत्र के गांव करनापुर मड़ैया निवासी युवक से की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही दामाद पुत्री का उत्पीड़न करने लगा। जानकारी मिलने पर उन्होंने दामाद को समझाया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ।
30 अप्रैल को दामाद उनकी पुत्री को लेकर बिहार पहुंचा और एक दिन रुकने के बाद लड़की को मायके में ही छोड़कर भाग आया। फोन पर बात की गई तो दामाद ने धमकी दी कि संगीता को पुवायां लेकर आए तो जान से मार देंगे। मनोहर दास की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को तलाश कराया, लेकिन वह नहीं मिला। कोतवाली प्रभारी अशोक पाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई जाएगी। समस्या का समाधान नहीं होने पर कार्रवाई होगी।