फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hammer at night on the square blockade

हथौड़ा चौराहे पर रात को चक्का जाम

Sun, 05 Jun 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 05 Jun 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के हथौड़ा चौराहे पर शनिवार रात को लापता युवक के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर स्थानीय लोगों ने चक्का जाम कर दिया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर डटे हुए थे। रात करीब सवा दस बजे एसपी सिटी राजेश कुमार और सीओ सिटी आदेश त्यागी मौके पर पहुंचे एवं केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ समुचित विधिक कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। स्थानीय लोगों का आरोप था कि शिकायतकर्ता की चौकी में सुनी नहीं गई और अभद्रता की गई। अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लेेते हुए कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। पुलिस के अनुसार, ग्राम हथौड़ा निवासी नरेश ने अपनी तहरीर में बताया कि उसका भाई वित्तराम (22)  गांव के ही परिचित युवकों के साथ बीते 31 मई की रात को ग्राम हथौड़िया गया। बाकी के साथी तो लौट आए लेकिन इसका भाई नहीं लौटा। इसे अंदेशा है कि साथ गए युवकों ने इसके भाई को मारकर उसकी लाश गायब कर दी है। थाने में केस दर्ज करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed