फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   GRP two briefcase thief caught

जीआरपी ने दो अटैची चोर पकड़े

Tue, 19 May 2015 11:45 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 19 May 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
GRP two briefcase thief caught
बरेली से लेकर लखनऊ, इलाहाबाद, कानपुर फर्रुखाबाद, कन्नौज, बीसलपुर, पीलीभीत, टनकपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़ आदि रूटों पर ट्रेनों में अटैची चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। जीआरपी ने इस गिरोह के दो चोर पकड़ लिए हैं, जबकि अन्य सरगना समेत अन्य चोर जीआरपी की गिरफ्त से बाहर हैं। दोनों चोर जेल भेज दिए गए हैं। इन लोगों के पास से नगदी और जेवर समेत करीब एक लाख रुपये का माल बरामद हुआ है।
विज्ञापन

मुखबिर से सूचना मिलने पर जीआरपी प्रभारी जयशंकर सिंह, एसआई अजय शर्मा सिपाही विजय प्रताप सिंह, अब्दुल कादिर, राजेंद्र मिश्रा शाम करीब सवा सात बजे के करीब प्लेटफार्म दो और तीन के पश्चिम किनारे पर पहुंचे। वहां पर दो लोगों को पकड़ लिया। इसमें बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में हेमूपुरा का रामचंद्र और दूसरा राजू है। इनके पास कान की बाली, अंगूठी, मोबाइल, पायल, इयरिंग एवं 4500 रुपये नगद समेत करीब एक लाख रुपये का माल बरामद किया है।
विज्ञापन

रामचंद्र और राजू ने कहा कि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए हैं। दोनों चोरों ने स्वीकार किया कि वे लोग करीब 100 घटनाओं को अंजाम दे चुके है। कहा कि ट्रेनों में चढ़कर टारगेट चिह्नित कर लेते हैं और उसे बातों में फंसाकर उसके सूटकेस या बैग से कीमती सामान निकाल लेते हैं। इन लोगों ने बताया कि उनके गिरोह का सरगना राजू यादव है। जीआरपी इसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed