फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   goods worth 15 lac stolen from mobile shop

मोबाइल दुकान से 15 लाख की संपत्ति चोरी

Wed, 19 Jul 2017 08:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Wed, 19 Jul 2017 08:09 PM IST
विज्ञापन
goods worth 15 lac stolen from mobile shop
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कहा घटना संदिग्ध, रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू
विज्ञापन

चोर दुकान के ताले तोड़कर नकदी, मोबाइल और रिचार्ज सहित 15 लाख रुपये की संपत्ति चुराकर ले गए । इसकी रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। नगर के मोहल्ला आजादनगर निवासी नीतेश श्रीवास्तव ने बताया कि पुवायां में बस स्टैंड के पास उनकी रामजी मोबाइल शाप के नाम से दुकान है। उनके पास दो मोबाइल कंपनियों की एजेंसी है। मंगलवार शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए। बुधवार सुबह उनके पिता रामकुमार और दुकान पर मिस्त्री का काम करने वाले गांव मजीदापुर निवासी अमित दुकान खोलने पहुंचे, तो दुकान के ताले टूटे पड़े मिले। सूचना पाकर वह भी मौके पर पहुंचा। शटर उठाने पर दुकान में रखी तीन हजार की नकदी, 20 हजार के रिचार्ज कूपन, तमाम नए मोबाइल सहित लगभग 15 लाख रुपये की संपत्ति गायब मिली। नीतेश ने बताया कि दुकान में सीसटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन शार्ट सर्किट के डर से वह रोजाना घर जाते समय कैमरे बंद कर देता है। नीतेश ने बैंक से दुकान की 15 लाख रुपये की लिमिट बनवा रखी है। दुकान का बीमा भी है। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। नीतेश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि चोरी की घटना पूरी तरह संदिग्ध है, फिर भी रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed