{"_id":"591c570b4f1c1b864bf22fe6","slug":"girlfriend-lover-except-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़े जाने पर प्रेमिका को छोड़कर भागा प्रेमी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पकड़े जाने पर प्रेमिका को छोड़कर भागा प्रेमी
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां।
Updated Wed, 17 May 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Couple
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने कहा नहीं मिली जानकारी
दूसरे समुदाय के प्रेमी के साथ जेवर लेकर भाग रही किशोरी को गांव के ही एक युवक ने पकड़ उसे उसके परिवारवालों के हवाले कर दिया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का पीलीभीत की सीमा से सटे गांव के दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार रात प्रेमी अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक से प्रेमिका के गांव पहुंच गया। घर से जेवर आदि चोरी कर प्रेमिका पहले से ही तय स्थान पर प्रेमी के इंतजार में खड़ी हुई थी। प्रेमी ने प्रेमिका को साथ लेकर फरार होने का प्रयास किया, लेकिन इस बीच गांव का एक युवक मौके पर पहुंच गया। उसने किशोरी से रात में घर से जाने का कारण पूछा तो वह सकपका गई। अंजान युवक को लड़की के साथ देख युवक ने लड़की को पकड़ने का प्रयास किया तो प्रेमी और उसके साथी युवक को जान से मार देने की धमकी देते हुए हाथापाई करने लगे। शोर होने पर गांव के लोग दौड़े तो प्रेमी लड़की को छोड़कर मौके से भाग निकला। उसके साथी भी फरार हो गए। युवक ने लड़की को परिवार के लोगों को सौंप दिया है। कोतवाली प्रभारी अशोक पाल सिंह ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है।