{"_id":"8b5f3d4d79241e42e87b48334707cee7","slug":"ghanshyam-statements-drove-home-the-co-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बयान लेने घनश्याम के घर पहुंचे सीओ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बयान लेने घनश्याम के घर पहुंचे सीओ
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 15 Jan 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव चंदौरा बहादुरपुर में फांसी लगाकर मरे घनश्याम के शव का शुक्रवार को घरवालों ने मिर्जापुर क्षेत्र के ढाईघाट गंगा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, इस मामले की जांच कर रहे सीओ आदेश कुमार त्यागी ने गांव जाकर घटना के संबंध में पूछताछ कर कई लोगों के बयान लिए।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह कोतवाली के दरोगा समेत कई पुलिसकर्मी गांव पहुंचे और मृतक के शव को अंतिम संस्कार के लिये रवाना करवाया। इस दौरान मृतक के घर के पास काफी भीड़भाड़ रही। मालूम हो कि बीते बुधवार को उक्त गांव के करीब 45 साल के घनश्याम ने गांव के बाहर स्थित पेड़ पर मफलर के सहारे लटककर अपनी जान दे दी थी। इस मामले में मृतक के घरवालों का आरोप था कि बीती नौ दिसंबर को उसके घर के सामने बंधी उसके दो भैंसें चोरी हो जाने के बाद पुलिस से शिकायत की गई, परंतु पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न करने से घनश्याम काफी परेशान थे और इसी सदमे में उन्होंने फांसी लगा ली। इस मामले को लेकर पोस्टमार्टम को गये घरवालों ने एसपी कार्यालय पर भी बवाल किया, जिसके बाद एसपी ने मामले की जांच सीओ को सौंपी थी। जिसको लेकर गांव पहुंचे सीओ ने घटना के बाबत जानकारी लेने के साथ ही कई ग्रामीणों के बयान दर्ज किये।
विज्ञापन