फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ghanshyam met some vital clues to the police

घनश्याम से मिले पुलिस को कुछ अहम सुराग

Mon, 13 Jul 2015 11:32 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 13 Jul 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Ghanshyam met some vital clues to the police
 कृपाल की हत्या के मामले में सोमवार को भी क्राइम ब्रांच और पुलिस ने हिरासत में लिए गए घनश्याम और संतकिशोर से पूछताछ जारी रखी। घनश्याम से पुलिस को कृपाल की हत्या से जुड़ी कुछ कड़ी मिली हैं। पुलिस घनश्याम से मिले सुराग पर तफ्तीश कर रही है। इसके अलावा पुलिस की टीमें कई शहरों में दबिश देकर हत्यारों का सुराग लगाने के प्रयास में जुटी हुईं हैं।
विज्ञापन

एसपी बबलू कुमार ने बताया कि एएसपी सिटी के नेतृत्व में दो सीओ और सर्विलांस टैक्रिकल टीम लगाई गई है। कई शहरों में पुलिस की टीमें हत्यारों का सुराग लगाने में जुटी हुईं हैं। मुजफ्फरनगर में मारे गए आसाराम प्रकरण के गवाह अखिल गुप्ता के केस की विवेचना कर रहे विवेचक को भी बुलाया गया था। दोनों मामलों में जोड़कर देखा जा रहा है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रह है कि कहीं दोनों घटनाओं का एक ही मास्टर माइंट तो नहीं है। क्राइमब्रांच की टीम ने रुद्रपुर आश्रम से पकड़े गए आसाराम के सेवादार घनश्याम से पूछताछ की है। पहले शनिवार की सुबह क्राइम ब्रांच से घनश्याम को उठाया था। इसके बाद उसे शाम को मोबाइल देकर छोड़ दिया गया था। घनश्याम का नंबर सर्विलांस पर लगा दिया गया था। रात में घनश्याम ने अपने मोबाइल से कई लोगों से बातचीत की। इसी आधार पर रविवार तड़के घनश्याम को फिर से उठा लिया गया। घनश्याम और पीड़िता की फर्जी मार्कशीट बनाने वाले प्रबंधक से पुलिस और क्राइमब्रांच की टीम पूछताछ कर रही हैं। सूत्रों की माने तो पुलिस को घनश्याम से कई सुराग मिले हैं। घनश्याम से मिले सुराग के आधार पर पुलिस की कई टीमें दबिश देने के गईं हैं।
विज्ञापन


पीड़िता के घर पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
सोमवार को एएसपी सिटी राजेश कुमार पीड़िता के घर पर लगी सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने बताया कि पीड़िता के घर के आसपास संदिग्धों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएंगे। उन्होंने कैमरा लगाने वाली जगहों को चिह्नित कर दिया गया है। पीड़ित के घर के सामने से गुजरने वाली रोड के दोनों तरफ कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed