फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   gaurd

अंडर रेस्ट बुकिंग करने पर गार्ड और टीएनसी भिड़े

Sun, 18 Jan 2015 12:48 AM IST
रोजा।
रोजा। Updated Sun, 18 Jan 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
अंडर रेस्ट ट्रेन चलाने से मना करने पर ट्रेन क्लर्क और रेलवे गार्ड में मारपीट हो गई। दोनों ने जीआरपी थाने में तहरीर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने मंडल मुख्यालय में रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

यह मामला रोजा रेलवे स्टेशन पर गार्ड लाबी का है। यहां मुरादाबाद के एक गार्ड को अंडर रेस्ट ट्रेन चलाने के लिए बुलाया गया था, लेकिन गार्ड ने अंडर रेस्ट होने की बात कहकर ट्रेन चलाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर ट्रेन क्लर्क और गार्ड में पहले से तो तीखी नोकझोंक हुई और बाद में दोनों के बीच मारपीट हो गई। दोनों की तरफ से मिली तहरीर पर जीआरपी जांच कर रही है। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन


गार्डों के कमी से रामभरोसे चल रही मालगाड़ियां
रोजा जंक्शन पर रेलवे गार्डों कमी है। जिस कारण ट्रेन क्लर्क और गार्डों के बीच अक्सर नोकझोंक होती रहती है। गार्डों का आरोप है कि संरक्षा नियमों को दरकिनार कर हम लोगों से अंडर रेस्ट गाड़ियां चलवायी जा रही हैं। प्रतिदिन दो-तीन मालगाड़िया बगैर गार्डों के चलवायी जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक यहां 82 के पद स्वीकृत हैं, जिसके सापेक्ष में मात्र 48 गार्ड ही काम कर रहे हैं। रोजाना यहां से 25 से 30 मालगाड़ियों का संचालन किया जाता है। पूरी व्यवस्था रामभरोसे है, ऐसे में कोई हादसा हो जाए तो बड़ी बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed