फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gasoline at the pump kerosene I caught tanker off

पेट्रोल पंप पर मिट्टी का तेल उतार रहा टैंकर पकड़ा

Sun, 25 Oct 2015 11:20 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 25 Oct 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
 Gasoline at the pump kerosene I caught tanker off
एक पेट्रोल पंप पर मिट्टी के तेल का टैंकर पकड़े जाने के बाद खुटार पुलिस के कोई कार्रवाई नहीं करने का मामला बेहद चर्चा में है। बताया जाता है कि टैंकर पकड़े जाने के बाद मोटी डील कर मामले को रफादफा कर दिया गया। जानकारी अधिकारियों तक पहुंच जाने के कारण पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। समझा जाता है कि मामले में शामिल कई पुलिस वालों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

मामला 21 अक्तूबर का है। बताया जाता है कि इस दिन मिट्टी तेल से भरा एक टैंकर खुटार क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर आया था। मिलावट के लिए आए इस तेल को भूमिगत टैंक में उतारे जाते समय किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी दी। सूचना पाकर खुटार थाने का एक दरोगा चार सिपाहियों के साथ पंप पर पहुंचा और टैंकर को चालक सहित पकड़ लिया। मिट्टी के तेल से भरा टैंकर पकड़े जाते ही पंप चलाने वाले लोगों में हड़कंप मच गया और मामले को मैनेज करने की कोशिशें शुरू हो गईं।
विज्ञापन

काफी देर तक मचे खिच्चू के बाद पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के टैंकर को छोड़ दिया। इसके बाद टैंकर में भरा मिट्टी का तेल पंप पर उतार दिया गया, लेकिन पुलिसकर्मियों के टैंकर पकड़े जाने और बिना कार्रवाई के ही छोड़े जाने से चर्चा फैल गई। किसी ने मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी तो गुपचुप कराई गई जांच में मामला सही पाया गया। सूत्र ने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट एक अधिकारी को सौंप दी गई है। इस मामले में लिप्त पुलिसकर्मियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसी पंप पर मिट्टी तेल का टैंकर पकड़ कर छोड़े जाने और इस मामले की जांच होने की मुझे कोई जानकारी नहीं है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएगी।
- जसवीर सिंह एसओ खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed