{"_id":"86ef9c4d9a39c2a153f9e7c69faa1735","slug":"gang-of-thieves-revealing-four-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों के गैंग का खुलासा, चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों के गैंग का खुलासा, चार गिरफ्तार
पुवायां।
Updated Mon, 31 Aug 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार रात पुलिस ने गांव मजीदापुर के पास बाग से चोर गिरोह के चार सदस्यों को धर दबोचा। उनके पास से चोरी किया गया सामान बरामद हुआ। चोरों ने कस्बे के अलावा सुनारा बुजुर्ग आदि में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया है। इन्हें जेल भेज दिया गया है। दो चोर भागने में सफल रहे।
एसएसआई संदीप कुमार विश्नोई, एसआई कल्यान सिंह, दिलीप कुमार मिश्रा, सिपाही कप्तान सिंह, सिपाही लाल के साथ रविवार रात गश्त कर रहे थे। बड़ागांव में मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि गांव मजीदापुर के पास बाग में कुछ लोग मौजूद हैं, जो चोरी करने की योजना बना रहे हैं। पुलिस टीम ने बाग की घेराबंदी की तो आहट पाकर चोर भाग निकले। पुलिस ने चार चोरों को पकड़ लिया। जबकि दो अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले।
पकड़े जाने वालों में गैंग लीडर गांव भूड़ा मैनारी का धर्मपाल, गांव बगड़ेर का सचिन उर्फ अरुण, पुवायां के मोहल्ला शास्त्रीनगर का सुमित कुमार, सुनारा बुजुर्ग का विनोद कुमार हैं। उनके पास दो तमंचे, चार कारतूस, एक लैपटॉप बरामद किया। मौके से एक बाइक भी बरामद की गई। पूछताछ में चोरों ने बताया कि गांव सुनारा में संतोष की दुकान से चोरी किया इन्वर्टर, बैटरी, फोटो कॉपी मशीन विनोद के घर रखी हुई है। पुलिस ने सभी सामान कब्जे में ले लिया। बरामद लैपटॉप कुछ दिन पूर्व पुवायां के देशराज में एक घर से चोरी किया था। पुलिस ने बताया कि गांव दिवाली का मुरारीलाल और पुवायां के मोहल्ला कसभरा का अतुल गुप्ता फरार हो गये।