फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   gahr se nikala

देवरों से जान बचाते हुए भटक रही उषा

Fri, 09 Jan 2015 12:00 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 09 Jan 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
gahr se nikala
थाना कांट क्षेत्र के गांव सिमरिया गंधार में रहने वाली वाली उषा के पति राजाराम की दो साल पहले मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद देवरों ने उसके हिस्से की जमीन पर कब्जा कर लिया है। देवरों से अपनी जान बचाने को उषा कई दिनों से अपनी दो साल की बेटी कंचन के साथ जिला अस्पताल में भटक रही है। उसके दो बच्चों का कहीं पता नहीं है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल रैन बसेरा में मिली उषा ने बताया कि उसके पति राजाराम की दो साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद उसके हिस्से में आठ बीघा जमीन आई थी। देवर श्यामू और गुड्डू की जमीन पर नीयत खराब हो गई। कब्जे की नीयत से उसके देवर उसे प्रताड़ित करने लगे। देवरों ने उसकी कई बार पिटाई भी की और जान से मारने की धमकी दी। गरीबी की वजह से अगर कोई गांव वाला उसकी मदद करता है तो उसके देवर उससे भी झगड़ा करने लगते थे। करीब एक सप्ताह पहले उषा के देवरों ने उसे मारने का प्रयास किया, किसी तरह से वह छोटी बेटी कंचन को लेकर गांव से भाग आई। गांव में उसके दो बेटे आठ वर्षीय सूरज और 12 वर्षीय अमित रह गए हैं। उषा ने आशंका जताई कि उसके बेटों की जान को खतरा है। बृहस्पतिवार की सुबह कुछ लोगों ने जिला अस्पताल के रैन बसेरा में उषा को दो साल के बच्चे के साथ ठंड में उसे कांपते हुए देखा तो उससे पूछताछ करने लगे। उषा ने सुबकते हुए अपना पूरा दुखड़ा सुना दिया। यह सुनकर कांशीराम कॉलोनी में रहने वाली शालिनी ने अपने घर से गर्म कपड़े लाकर उषा को दिए। कुछ लोगों ने थाना कांट के इंस्पेक्टर से संपर्क कर उसे सुरक्षा दिलाने के लिए थाने भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed