फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fire scorched the woman's death

आग से झुलसी महिला की मौत

Wed, 21 Oct 2015 12:10 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 21 Oct 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Fire scorched the woman's death
 लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव कंजा में मंगलवार की सुबह 30 वर्षीय क्रांति देवी अपनी झोपड़ी में संदिग्ध हालत में झुलसी मिली गई। उसे जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बहन ने मृतका के ससुराल वालों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतका के पति सुधाकर ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह पत्नी क्रांति और परिवार के अन्य लोग खेत पर धान काट रहे थे। क्रांति ने बताया कि उसकी मां मंगलवार को घर आने को हैं। इस पर उसने क्रांति से कहा कि घर जाकर उनके लिए कुछ खाने को बना लो। क्रांति घर खाना बनाने चली गई। कुछ देर बाद क्रांति के घर से धुआं उठाता दिखाई दिया तो ग्रामीणों ने शोर मचाया। ग्रामीणों ने बमुश्किल की मदद से झोपड़ी में लगी आग बुझाई। आग की चपेट में आकर क्रांति बुरी तरह झुलस गई। परिवार वाले उसे लेकर जिला अस्पताल गए। जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची मृतक की बहन गीता ने बताया कि आठ साल पहले क्रांति की शादी सुधाकर से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे परेशान करते थे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed