{"_id":"b9ae44e4e4f1e3a70440250b3a02ad96","slug":"funkin-budget-bmupa-copies-of-workers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बमुपा के कार्यकर्ताओं ने फूंकीं बजट की प्रतियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बमुपा के कार्यकर्ताओं ने फूंकीं बजट की प्रतियां
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 22 Mar 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
केेंद्र सरकार के आम बजट को जन विरोधी बताते हुए बहुजन मुक्ति पार्टी (बमुपा) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को घंटाघर स्थित अंबेडकर पार्कसे जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। बाद में कलक्ट्रेट पर नारेबाजी करके बजट की प्रतियां फूंकीं। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने बजट को समाज के सभी वर्गों की आशा के विपरीत बताते हुए उसे रद्द करने की मांग की।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ता सुबह दस बजे से घंटाघर के अंबेडकर पार्क में जमा होने लगे। वहां से पार्टी का बैनर और झंडे लेकर कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष मलिखान सिंह दिनकर के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट की ओर चले। जुलूस मशीनरी मार्केट, बहादुरगंज और सदर चौराहा होकर कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हाशिम मियां, युवा प्रकोष्ठ केप्रदेश अध्यक्ष आकिल सिद्दीकी, प्रदेश महासचिव देशभानु गौतम आदि ने बजट की कड़ी आलोचना की। वक्ताओं ने कहा कि बजट में आम आदमी को शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सेवाओं से दूर रखा गया है। इस बीच, कार्यकर्ताओं ने बजट की प्रतियां लहराते हुए उन्हें आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शन में गोपाल वर्मा, सैरभ कुशवाहा, सुरजीत शुक्ला, मो. वासिम, अजहरुद्दीन, अनुज प्रताप सिंह आदि ने कार्यकर्ताओं का नेतृत्व किया।