फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four places to seven million stolen property

चार स्थानों से सात लाख की संपत्ति चोरी

Thu, 29 Sep 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Thu, 29 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
बुधवार की रात चोरों ने दो राइस मिलों सहित चार स्थानों से लगभग सात लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन

गांव दलेलापुर चौराहा के पास चिल्हौटा मोड़ निवासी रामसनेही ने बताया कि बुधवार रात चोर उनके मकान में नकब लगाकर घुस आए और कमरे में रखे बक्से, अलमारी का ताला तोड़कर 70 हजार रुपये, पत्नी, बहू और पुत्र के जेवर, दो जोड़ी गुलशन पट्टी सहित छह लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गए। 
विज्ञापन

उधर, पूरनपुर रोड स्थित जय गुरुदेव राइस एंड फ्लोर मिल में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर चोर कार्यालय में घुस गए और बैटरी, तौलिया आदि चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने शिवबाबा राइस मिल को निशाना बनाकर 16 हजार की नगदी, चांदी के आठ सिक्के, लैपटॉप, मोबाइल आदि चोरी कर लिया। मिल स्वामी पवन कटियार ने बताया कि एक कैमरे में चोर की फोटो आई है। इसके बाद चोरों ने नगर के कृष्णा महाविद्यालय में कार्यालय के ताले तोड़कर दस हजार रुपये, लैपटॉप, एक गैस सिलेंडर और कालेज के अभिलेख चुरा लिए। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मौका मुआयना किया गया है। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed