फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four looters, including couple, looted

दंपति समेत चार राहगीरों से लूटपाट

Sat, 11 Mar 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Sat, 11 Mar 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Four looters, including couple, looted
demo pic - फोटो : अमर उजाला
लुटेरों ने महिला के जेवर उतरवाए, सेलफोन छीने  
विज्ञापन

सरथौली नहर मार्ग पर शुक्रवार रात वारदात
पुलिस ने गांववालों की मदद से चार लुटेरे पकड़े, पूछताछ

कांट थाना क्षेत्र के गांव बाबरपुर से सरथौली नहर मार्ग पर बदमाशों ने दंपति समेत चार लोगों से नकदी, गहने और सेलफोन लूट लिए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर चार लुटेरों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए लोगों से पुलिस अभी पूछताछ कर रही है।

गांव कौड़ा निवासी श्यामवीर शुक्रवार रात करीब आठ बजे अपनी पत्नी प्रकाशवती के साथ साइकिल से अपनी बहन के घर कमलनैनपुर से लौट रहे थे। जब दोनों लोग गांव बाबरपुर से सरथौली नहर मार्ग पर पहुंचे, तभी वहां पहले से ही खड़े कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और तमंचे के बल पर उससे एक हजार रुपये, सेलफोन और पत्नी के कुंडल व पायलें लूट लीं। लुटेरों के चंगुल से छूटने के बाद दोनों अपने गांव पहुंच गए। लगभग आधा घंटा बाद अरुआ खानपुर निवासी विपिन कुमार बाइक से अकेले गुजरे तो उन्हें भी लुटेरों ने रोक लिया। उससे लुटेरों ने 14 हजार सात सौ रुपये और सेलफोन, जैकेट और गमछा छीन लिया। कुछ देर में लखनौर निवासी संतोष उधर से गुजरा तो लुटेरों ने उसे भी रोक लिया। बदमाशों ने उससे एक हजार रुपये लूट लिए। लुटे-पिटे लोग थोड़ी देर बाद लुटेरों के चंगुल से छूटकर कौड़ा गांव पहुंचे और ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद सौ नंबर पर पुलिस को जानकारी दी गई। कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंच गई। घटना स्थल से कुछ दूरी पर छिपे चार लुटेरों को हिरासत में ले लिया गया। थानाध्यक्ष अजीत रोरिया ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। अब तक की जांच में पाया गया कि कि ये लोग मीट खाने व शराब पीने के लिए लूटपाट करते थे। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर सभी का चालान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed