फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four days disappear elderly The semi-nude body was found

चार दिन से गायब अधेड़ का अर्धनग्न शव मिला

Sun, 10 May 2015 12:07 AM IST
मकसूदापुर/बंडा
मकसूदापुर/बंडा Updated Sun, 10 May 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Four days disappear elderly The semi-nude body was found
चार दिन से गायब गांव बरीबरा गौंटिया के 55 वर्षीय सालिगराम का शव गांव से थोड़ी दूर खाई में पड़ा पाया गया। मृतक के शरीर का कमर से नीचे का हिस्सा नग्न था और शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सालिगराम गांव के ही फार्मर गुरजंट सिंह के साठा धान की रखवाली करते थे। पुत्र प्रेमपाल ने बताया कि चार मई की शाम पिता रोजाना की तरह धान की रखवाली करने गए थे। जब सुबह तक नहीं लौटे तो उसने परिवार के लोगों के साथ खेत पर जाकर और आसपास तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। छह मई को उसने पुलिस को पिता के गायब होने की जानकारी देते हुए तहरीर दी थी।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम पशु चराने वालों ने धान के खेत के आगे सालिगराम का शव पड़ा देख परिवार के लोगों को जानकारी दी। अधेड़ की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। प्रेमपाल के अनुसार पिता की आंखें गायब थीं और पीठ आदि पर चोटों के निशान थे। उनकी पैंट और अंडरवियर शव से दूर खेत में पड़े थे। शव के पास से एक कुल्हाड़ी भी मिली है। उसने गांव के ही दो लोगों पर पिता की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। एसओ रजी अहमद ने बताया कि शव पर चोट के निशान नहीं थे। शव पर कमर से नीचे कपड़े नहीं थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण साफ होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी कोई तहरीर भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था छेड़छाड़ का विवाद
मकसूदापुर। सालिगराम की मौत पर परिवार के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। परिवार के लोगों का कहना है कि लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति ने मृतक के पुत्र प्रेमपाल पर भांजी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इसके बाद प्रेमपाल घर छोड़कर काम करने बाहर चला गया। प्रेमपाल 15 दिन पूर्व ही घर लौटा है। चार मई को सालिगराम के खेत पर जाने के बाद गांव के दो लोग उसके घर आए थे। उक्त में एक व्यक्ति वह भी शामिल था जिसने प्रेमपाल पर भांजी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। दोनों ने प्रेमपाल से गांव में घूमने चलने को कहा। मना करने पर दोनों वापस चले गए और रात में ही सालिगराम गायब हो गया।

उधर फार्मर गुरजंट सिंह का कहना है कि चार मई की रात नौ बजे वह खेत से घर आया था तो सालिगराम ठीक था। मृतक के घर आने वाले गांव के दोनों लोगों ने भी चार मई की रात सालिगराम से मिलने की बात स्वीकार की है। बताया जाता है कि मृतक के पास से मिली कुल्हाड़ी इनहीं में से एक व्यक्ति की है, जबकि सालिगराम का भाला इस व्यक्ति के पास है। दोनों व्यक्ति शव नहीं मिलने तक परिवार वालों के साथ सालिगराम को तलाश करवाते रहे और शव मिलते ही गांव से गायब हो गए। इससे संदेह है कि सालिगराम की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed