फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Found the body of the young man bloody, murder suspected

युवक की रक्तरंजित लाश मिली, हत्या की आशंका

Sat, 03 Dec 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sat, 03 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Found the body of the young man bloody, murder suspected
मृतक सुम‌ित।
सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला बाडूजई पेशावरी निवासी 27 वर्षीय सुमित का रक्तरंजित शव शनिवार तड़के करीब पौने चार बजे गर्रा नदी पर स्थित डाट पुल पर रेलवे ट्रैक किनारे मिला। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त की और दहाड़ मारकर रोने लगे। परिवारवालों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पड़ताल में जुटी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन

सुमित शहर में ही एक कंप्यूटर की दुकान पर अस्थायी तौर पर टाइपिंग का काम करता था। तीन भाइयों में वह बीच का था। उसके बड़े भाई अमित, छोटे भाई ललित के अलावा पिता ब्रह्मानंद ने पोस्टमार्टम हाउस पर मीडिया को बताया कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सुमित घर से निकला और देर रात तक नहीं लौटा। उसके  मोबाइल पर लगातार काल की जा रही थी लेकिन उठी नहीं। सुबह सदर बाजार थाने के शाहबाज नगर चौकी प्रभारी की ओर से उन्हें सूचना मिली कि एक युवक की लाश ट्रैक के किनारे पड़ी है और उसके पास मिले दस्तावेज में यह नंबर मिला था। तुरंत परिवारीजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। बिलखते परिवारीजनों ने बेटे की हत्या कर रेल ट्रैक किनारे शव फेंके जाने की आशंका जताई है लेकिन सुमित की किसी से रंजिश आदि के बारे में कुछ नहीं बता पाए। सदर बाजार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया तो ट्रेन से टक्कर वाली चोट का अंदेशा लग रहा है, लेकिन परिवारवालों द्वारा जताई गई आशंका की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही मौत की वजह और चोट के प्रकार के आधार पर आगे की विवेचना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed