फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Extortion shooter caught in encounter, partner abscondin

Amritsar News: रंगदारी के शूटर को मुठभेड़ में पकड़ा, साथी फरार

Fri, 23 Oct 2026 10:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Fri, 23 Oct 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Extortion shooter caught in encounter, partner abscondin
मौके पर बरामद पिस्टल जिससे पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाई गई।घटना स्थान पर उपस्थित डीएसपी हरिंद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


श्री खडूर साहिब। खडूर साहिब के गोइंदवाल साहिब और फतेहाबाद कस्बों में रंगदारी के लिए लगातार गोलीबारी हो रही थी। पुलिस को दहशत फैलाने वाले दो शूटरों में से एक को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली। उसे मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला तरनतारन के पुलिस अधीक्षक सुरिंदर लांबा ने बताया कि क्षेत्र में रंगदारी के लिए दहशत फैलाई जा रही थी। थाना श्री गोइंदवाल साहिब के प्रभारी नवदीप भट्टी को कड़ी कार्रवाई के आदेश मिले थे। प्रभारी को सूचना मिली कि गांव खवासपुर के पास कुछ संदिग्ध हथियार लेकर घूम रहे हैं। वे किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इंस्पेक्टर नवदीप भट्टी ने डीएसपी हरिंदर सिंह के साथ मिलकर नाकाबंदी की।
विज्ञापन

शूटर गिरफ्तार और हथियार बरामद
संदिग्ध स्थिति में पैदल घूम रहे दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया। उन्होंने रुकने के बजाय पुलिस दल पर पिस्तौल से गोलियां चला दीं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना निवासी ख्वासपुर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है, जबकि उसका एक अन्य साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। मौके से एक पिस्तौल, एक मैगजीन और चार कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार शूटर मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना ने रंगदारी के लिए गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed