{"_id":"6adb96771c96c9c9d706b6c7","slug":"fired-shots-and-pelted-stones-after-climbing-the-wall-fir-registered-against-six-individuals-bulandshahr-news-c-133-1-bul1036-169103-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दीवार पर चढ़कर की फायरिंग और पथराव, छह पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दीवार पर चढ़कर की फायरिंग और पथराव, छह पर एफआईआर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव बांसुरी में एक घर पर हमला कर दीवार पर चढ़कर फायरिंग करने और पथराव करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव बांसुरी निवासी अर्जुन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 अक्तूबर को गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिशन उनके घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर की दीवार पर चढ़कर तमंचे से सीधे फायरिंग की और मकान पर ईंट-पत्थर बरसाए। अचानक हुए इस हमले से पीड़ित के परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजनों ने छिपकर अपनी जान बचाई।
अर्जुन सिंह ने पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज होने का दावा करते हुए पुलिस को साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं। सीओ शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर और साक्ष्यों के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।