फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Found dead on the roadside

सड़क के किनारे पड़ा मिला युवक का शव

Thu, 16 Mar 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामपुर कलां/खुटार।
अमर उजाला ब्यूरो रामपुर कलां/खुटार। Updated Thu, 16 Mar 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Found dead on the roadside
death - फोटो : amar ujala
भाई ने रंजिशन हत्या की आशंका जताई
विज्ञापन

कुछ दिन पहले गांव में हुआ था झगड़ा

गांव दिलीपपुर के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी पाकर पहुंचे मृतक के भाई ने रंजिशन हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव ढाका खुर्द कलां निवासी 36 वर्षीय परमजीत सिंह नशे का आदी था। होली पर उसने जमकर शराब पी थी। रात में वह घर भी नहीं लौटा। सुबह कुछ लोगों ने गांव दिलीपपुर के पास सड़क किनारे परमजीत का शव पड़ा देखा तो उसके घरवालों को खबर दी। परमजीत के भाई बल्देव सिंह ने बताया कि परमजीत का कुछ दिन पहले गांव के ही कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था। तब इन लोगों ने परमजीत को जान से मारने की धमकी दी थी। बल्देव को शक है कि इन लोगों ने ही पीटकर परमजीत की हत्या की है।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया सीओ अरुण कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की। मृतक के दूसरे भाई जसवीर सिंह का कहना है कि परमजीत नशे का आदी था। इस वजह से उसकी शादी भी नहीं हुई। मंगलवार शाम भी परमजीत ने खूब शराब पी थी। परमजीत मंगलवार शाम से ही सड़क किनारे पड़ा था। बकौल जसवीर, उसने परमजीत को को घर ले जाने की कोशिश भी की लेकिन नशे की अधिकता के कारण वह उसे नहीं ले जा सका। इसके बाद जसवीर उसे वहीं छोड़कर चला गया। एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम होने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। इसकेे बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed