{"_id":"577928b74f1c1b75697f9b3e","slug":"flown-a-million-jewelry-store-thieves","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दुकान से एक लाख के जेवर उड़ाए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने दुकान से एक लाख के जेवर उड़ाए
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खेड़ाबझेड़ा में शनिवार की रात चोर दुकान में रखी अलमारी तोड़कर एक लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। राजीव गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि खेड़ा बझेड़ा के मोहल्ला खेड़ा रठ में उसकी सर्राफे की दुकान है। निवार शाम को दुकान बंद करके वह घर लौट आया। रविवार सुबह दुकान खोलने गया तो चोरों ने दुकान में रखी अलमारी के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। दुकान के अंदर जाकर देखा तो सोने और चांदी के जेवरात गायब थे। राजीव ने बताया कि चोर एक लाख रुपये के जेवरात चुरा ले गए। एसओ ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
शटर तोड़कर दुकान से रुपये ले गए चोर
चोरे दुकान का शटर तोड़कर गोलक में रखे 15 सौ रुपये ले गए।
शाहजहांपुर के मोहल्ला गदियाना निवासी राजपाल राठौर की शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग पर पाइप बेचने की दुकान है। राजपाल अपनी राठौर पाइप स्टोर की दुकान शनिवार को बंद करके शाम सात बजे घर चले गए। रविवार को सुबह सात बजे निगोही कस्बा निवासी शकील के आए फोन पर राजपाल राठौर निगोही आए। उन्होंने देखा कि चोरों ने दुकान के ताले तोड़ने के बाद शटर उठाकर गोलक में रखे 15 सौ रुपये चोरी कर ले गए। थाने पर तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।