फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Distressed by illness, young man jumps into Yamuna; dies.

Jalaun News: बीमारी से परेशान युवक ने यमुना में लगाई छलांग, मौत

Wed, 26 Aug 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Distressed by illness, young man jumps into Yamuna; dies.
सिरसा कलार। बीमारी से परेशान युवक ने यमुना में छलांग लगा दी। वह बिना बताए घर से निकल गया था, शाम को जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। इस पर उसकी चप्पल नदी किनारे मिलने से परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसका शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के करमुखा गांव निवासी विजयपाल (40) सोमवार की रात बिना बनाए घर से निकल गया था। परिजनों ने बताया कि रात में जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। कुछ देर बाद यमुना नदी किनारे उसकी चप्पल मिलने पर उन्होंने थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर लिया। बताया कि विजयपाल काफी समय से मिर्गी जैसी बीमारी से परेशान था और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। वह अधिकतर चारपाई पर ही रहता था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष वरुण प्रताप सिंह ने बताया कि युवक बीमारी से परेशान था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed