{"_id":"5957f8c14f1c1bb33e8b45fb","slug":"firing-assault-in-two-groups-of-contractors","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदारों के दो गुटों में फायरिंग, मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेकेदारों के दो गुटों में फायरिंग, मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजाज एनर्जी पॉवर प्लांट की राख उठाने के ठेके को लेकर शनिवार को दो पक्षों में फायरिंग औैर मारपीट हो गई। इसमें कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मकसूदापुर स्थिज बजाज एनर्जी पॉवर प्लांट में 16 जून को राख उठान का ठेका हुआ था। ठेका गुरुप्रीत सिंह, कश्मीर सिंह, कुलदीप सिंह, चरनजीत सिंह, सुखदेव सिंह, दिलबाग सिंह, जागीर सिंह, संघजीत सिंह के पक्ष में रहा था। इससे पूर्व ठेका अजायब सिंह, कुलदीप सिंह, विश्राम सिंह, जर्मन सिंह, गुरदेव सिंह, दलजीत सिंह आदि का था। ठेके को लेकर दोनों पक्ष एक दूसरे से रंजिश मानने लगे थे। शनिवार को एक पक्ष के गुरुप्रीत सिंह की दूसरे पक्ष के विश्राम सिंह से कहासुनी हो गई। विवाद के तूल पकड़ने पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। इस बीच मारपीट होने से गुरुप्रीत सिंह, प्रिंस, मंजीत सिंह, सुखदेव सिंह, विश्राम सिंह, काला सिंह घायल हो गए। एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।