फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fire sigh of harvesting paddy at Rs demand, two injured

धान कटाई के रुपये मांगने पर फायर झोंका, दो घायल

Mon, 07 Dec 2015 11:01 PM IST
निगोही।
निगोही। Updated Mon, 07 Dec 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
कंबाइन द्वारा धान की कटाई के रुपये मांगने पर उठे विवाद में गांव के ही लोगों ने फायर मारकर दो सगे भाइयों को घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जिंदपुरा निवासी संजीव ने अपनी कंबाइन से मजदूरी पर गांव के ही एक व्यक्ति के धानों की एक माह पूर्व कटाई की थी। संजीव ने उससे कई बार धान की कटाई के 12 सौ रुपये मांगे। वह टरकाता रहा। सोमवार को सुबह नौ बजे 30 वर्षीय संजीव और 25 वर्षीय अमरपाल धान की कटाई के 12 सौ रुपये मांगने उस व्यक्ति के घर पहंचे। रुपये मांगने पर दोनों के बीच विवाद होने लगा। विवाद के दौरान उक्त व्यक्ति की ओर से आठ लोगों ने तमंचों से ताबड़तोड़ फायर किए। इस फायरिंग से संजीव और अमरपाल दोनों हो गए। खून से लथपथ दोनों भाइयों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित की ओर से थाने पर तहरीर दी गई है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed