{"_id":"579ceab44f1c1bfa1421e1af","slug":"film-style-chase-shots-rang-an-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मी स्टाइल में पीछा, एक घंटे तक गूंजी गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिल्मी स्टाइल में पीछा, एक घंटे तक गूंजी गोलियां
अमर उजाला ब्यूरो मीरानपुर कटरा।
Updated Sat, 30 Jul 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
gun
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदमाश दौड़ाते रहे पंचर कार, पुलिस ने भी नहीं छोड़ा पीछा
कस्बे के भीड़भाड़ के इलाके से लेकर खेतों तक चली दौड़
नेशनल हाईवे पर भाग रही बदमाशों की कार और पीछे लगी पुलिस, इस दृश्य ने फिल्मी कहानियों की याद दिला दी। पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे शाहजहांपुर की ओर से आ रही हांडा सिटी कार 70 से 80 किलोमीटर की स्पीड में दौड़ी चली आ रही थी। कार चौराहे से पीछे थी और पुलिस ने चालक को हाथ से रुकने का इशारा किया। कार का चालक पुलिस को देखकर बौखला जाता है वह कार की रफ्तार और तेज कर देता है जैसे ही कार बैरियर के नजदीक आती है। चालक बैरियर को टक्कर मारकर कार को तेज रफ्तार में भगाने लगता है। इसी समय पहले से तैयार खड़ी जीप में सवार होकर पुलिस कार का पीछा करने लगती है। कुछ सिपाही बाइक से कार के पीछे हो लेते हैं। कार जब चौराहे से लगभग एक किमी आगे मोहल्ला बिल्लीगंज के पास नहर की पुलिया को पार कर बरेली की बढ़ती है, तभी एक जोरदार आवाज के साथ कार की दाईं साइड का अगला पहिया बर्स्ट हो जाता है लेकिन कार का चालक पीछे आ रही पुलिस की गाड़ी को देख कार को 60-70 की स्पीड में कार को भगाए रहता है। इसी बीच कार के अगले पहिये से धुआं निकलने लगता है। कार के टायर का कुछ हिस्सा टूटकर सियुरा मोड़ पर गिरता है, लेकिन पुलिस के खौफ की वजह से चालक कार को नहीं रोकता है। सड़क पर धुआं ही धुआं नजर आता है। सड़क पर गुजरने वालों से लेकर रोड किनारे रहने वालों को लगता है, हो ना हो कार किसी को टक्कर मार कर भाग रही है। आगे हुलास नगरा फाटक बंद था। शायद किसी ट्रेन के आने का वक्त था। फाटक पर करीब 20-30 ट्रकों की लाइन लगी हुई थी। कार चालक कार को रोड की दाईं साइड में खड़ी कर खेतों की ओर भागना शुरू कर देते हैं। पीछे से पुलिस आ जाती है। कुछ देर में कार सवार पुलिस की गिरफ्त में होते हैं। पूरा मामला खुल जाता है।