फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Father killed wife's complaint

पत्नी की शिकायत पर पिता को मार डाला

Thu, 14 May 2015 11:42 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 14 May 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Father killed wife's complaint
एक युवक ने पत्नी से अश्लील हरकतें करने पर अपने बुजुर्ग पिता को फावड़े से
विज्ञापन
काट डाला। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह हुई इस सनसनीखेज वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बेटी ने अपने आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मामला गांव हीरानगर का है। 60 वर्षीय बैजनाथ की बहूू का आरोप है कि उसके सुसर उस पर गलत नीयत रखते थे और आए-दिन उससे छेड़छाड करते थे। उसने इस बात की शिकायत अपने पति से भी कई बार की थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे 60 वर्षीय बैजनाथ घर के आंगन में बैठे चाय पी रहे थे। इसी दौरान वहां उनका बेटा जितेंद्र पहुंचा और अपनी पत्नी से अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए झगड़ने लगा। विवाद बढ़ने पर जितेंद्र अंदर से फावड़ा उठा लाया। उसने बैजनाथ पर ताबड़तोड़ कई वार किए। इसमें बैजनाथ का दायां हाथ कटकर दूर जा गिरा। सिर और गर्दन में गंभीर चोटें आने से वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। इसके बाद जितेंद्र मौके से भाग गया। गांव वालों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। जितेंद्र, बैजनाथ का इकलौता बेटा है।

बहू बोली, मुझ पर बुरी नजर रखते थे ससुर  
जितेंद्र की पत्नी ने बताया कि उसके ससुर उस पर बुरी नजर रखते थे। कई बार वह अश्लील हरकतें भी कर चुके थे। इसी के चलते वह और उसके पति कई सालों तक बाहर रहकर मजदूरी करके जीवन यापन करते रहे। एक साल पहले ही वे लोग घर लौटे। बोली, बुधवार शाम भी गलत हरकत करने पर उसने ससुर का विरोध किया और यह बात अपने पति को बता दी। इससे सुबह उसके पति और ससुर के बीच झगड़ा हुआ था।


जितेंद्र की बेटी ने लिखाई रिपोर्ट
आरोपी जितेंद्र की बेटी वंदना की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि उसकी मम्मी के साथ बदतमीजी करने पर पापा और बाबा के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान बाबा ने उसके पापा पर डंडे से वार कर दिया। इसके बाद उसके पापा फावड़ा उठा लाए और बाबा के सिर पर मार दिया। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed